भारत ने पांच टी-20 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन ही बनाए थे. भारत रन चेज करते हुए महज 12.5 ओवर में ही मैच जीत लिए, अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर 79 रन बनाए.

इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बतौर ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहतर पारी खेली. स्कोर का पीछा करते हुए संजू सैमसन ने 20 गेंदों पर एक छक्के और 4 चौके की मदद से 26 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा ने ताबरतोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 34 गेंदों में 5 चौका और 8 छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली. जबकी तिलक वर्मा 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर मैच में जीत दिलाया है. वहीं अगर इंग्लैंड की गेंदबाजी के बात करें तो जोफ्रा आर्चर 21 रन देकर 2 विकेट और आदिल राशिद 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया है.

इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने सबसे अधिक 44 गेंदों 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली है. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 14 गेंदों पर 17 रन और जोफ्रा आर्चर 10 गेंदों पर 12 रन ही बना पाए. बाकि इंग्लैंड की खिलाड़ी एक डिजिट में ही सिमट गए हैं. इंग्लैंड ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 ही रन में ऑलआउट हो गए.

भारत की तरफ से सभी गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को 132 रन पर ही ढेर कर दिया है. भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, अक्षर पटेल 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट और हार्दिक पांड्या 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट हासिल किया है. हालांकि रवि विश्नोई को कोई कामयाबी हासिल नहीं मिली है. प्लेयर ऑफ द मैच से वरुण चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा.