संविधान विरोधी ताकतों को हराना एकमात्र लक्ष्य: तौकीर आलम

विगत दिनों दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कार्यालय इंदिरा भवन में बैठक हुई. आयोजित बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की रणनीति को लेकर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान ने चर्चा की. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी.

बैठक के दौरान बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हाईकमान के सामने बिहार की मौजूदा हालत और कांग्रेस पार्टी की मजबूत भूमिका पर लंबी गुफ्तगू किया. सभी ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूत स्तिथि बनाने और चुनावी रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चा हुई. बैठक में सभी को आलाकमान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. मीटिंग के बाद प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस ब्रीफ भी किया गया.

इस बैठक में मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी एवं प्राणपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तौकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के साथ संवाद और उनके मार्गदर्शन से बिहार के पूरे कांग्रेस जनों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. तौकीर आलम ने कहा कि बिहार के चुनाव में फिर्कापरस्त एवं संविधान विरोधी ताकतों को हराना कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है.

राष्ट्रीय सचिव ने कहा भाजपा एनडीए को हराने के लिए कांग्रेस राजद लेफ्ट और दूसरी पार्टियां एकजुट हैं और INDIA गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़कर संविधान विरोधी ताकत को हराया जाएगा. तौकीर आलम ने कहा कि अगर INDIA गठबंधन का कोई एक भी दल कमजोर पड़ता है तो इसका नुकसान बिहार विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन को उठाना पड़ेगा. इसलिए ये बहुत ज़रूरी है कि कांग्रेस के जिलावार और प्रखंडों के संगठन को धारदार और मजबूत किया जाएगा. ताकि आगामी चुनाव में सभी ज़िलों में ज़्यादा से ज़्यादा इससे आगामी चुनाव पर INDIA गठबंधन की जीत हो.

तौकीर आलम ने कहा कि INDIA गठबंधन दलों के दरमियान जिलावार और प्रखंडवार मजबूती के लिए समन्वय समिति का जल्द गठन हो. तौकीर आलम ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्र में महागठबंधन दलों के जिस पार्टी का ज्यादा मजबूत पकड़ है, वहां उसी पार्टी के नेतृत्व में क्षेत्रवार समन्वय समिति का गठन के साथ भाजपा एनडीए के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई को मजबूती प्रदान किया जाए. साथ ही ये जरूरी है कि लगातार गठबंधन दलों की बैठक हो और जनता के मुद्दे को लेकर एकसाथ लड़ाई को लड़ी जाए.

राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहां की पूरे इंडिया गठबंधन को बिहार में एकजुट होना जरूरी है. बिहार से नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार के खिलाफ मजबूती के लिए सभी गठबंधन के राजनीतिक दल को एक साथ आना जरूरी है. तभी इन नफरती ताकतों को हराने में कामयाब होंगे.

इस बैठक कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सीएलपी लीडर शकील अहमद खान, पूर्व लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती मीरा कुमार, कांग्रेस सांसद व महासचिव तारिक अनवर, विधान परिषद के नेता मदन मोहन झा, सांसद डॉ मो जावेद,  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, बिहार से कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, बिहार कांग्रेस के सभी लोकसभा-राज्यसभा सांसदगण, विधायक व विधान पार्षदगण सहित सचिव प्रभारी शाहनवाज आलम, श्री सुशील पासी व देवेंद्र यादव आदि नेतागण शामिल हुए.

Share this article

Subscribe

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read our Privacy Policy.
Your Ad Here
Ad Size: 336x280 px

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *