भारतीय टीम की चैंपियन ट्रॉफी का शुरुआत जबरदस्त रहा. बांग्लादेश की टीम को पहली मैच में 6 विकेट से हराकर बढ़त बना ली. पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी 5 विकेट लिए, जबकि रन चेज करते हुए शुभमन गिल की शतक के साथ टीम इंडिया ने जीत हासिल किया है.
चैंपियन ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. भारतीय टीम रन चेज करते हुए 46.3 ओवर में ही जीत हासिल कर लिया है. भारत के लिए शुभमान गिल नाबाद 101 रन की पारी खेली. इसके अलावा रोहित शर्मा 41, केएल राहुल 38 और विराट कोहली 22 रन की पारी खेली है.
भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 5 विकेट चटके हैं. इसके साथ ही उन्होंने वनडे में कैरियर में 200 विकेट भी पूरा कर लिया है, जबकि ICC ट्रॉफी में सबसे अधिक 60 विकेट लेने वाले पहला भारतीय गेंदबाज बन गए. हर्षित राणा अपने पहले ICC मैच खेलते हुए 3 विकेट चटके हैं और अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले हैं.
बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 228 रन ही बनाए थे. बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक 100 रन तौहीद हृदोय ने बनाया. इसके अलावा जाकिर ने 68 रन और तंजिद हसन 25 रन बनाए थे. गेंदबाजी में रिशाद हुसैन को 2 विकेट, जबकि तस्कीन और मुस्तफिजुर को एक एक विकेट मिला है.
भारत का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी 2025 रविवार को पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा है यह मैच भी दुबई में हो रहा है।













