संविधान सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम में बिहार सरकार की जातिगत जनगणना को राहुल गांधी ने बताया फ़र्ज़ी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे जहां उन्होंने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान संविधान की रक्षा के विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा: कि बिहार में फेक जाति जनगणना कराई गई. उन्होंने कहा, हम देश में सही तरीके से जाति जनगणना करना चाहते हैं, जाति जनगणना के बगैर देश में सभी का विकास नहीं हो सकता है.

राहुल गांधी ने कहा : यह ज़रूरी है कि देश के अंदर वास्तविक हालात का पता लगाया जाए, मैंने संसद में प्रधानमंत्री मोदी जी के सामने कहा हम आपके सामने ही जातिगत जनगणना को लोकसभा और राज्यसभा में पास कराकर दिखाएँगे , जातिगत जनगणना देश के लिए एक्स रे और एमआरआई जैसा है जिससे सही मर्ज की दवा मिलेगी. पता चलेगा कि किस सेक्टर में किस वर्ग के कितने लोग हैं।

राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा : जब RSS प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदुस्तान को आज़ादी 1947 में नहीं मिली, तब वह संविधान को नकारते हैं।

वो संविधान की सोच को,
गांधी जी की सोच को,
अंबेडकर जी की सोच को
बुद्ध भगवान की सोच को,
फुले जी की सोच को मिटाने लगे हैं।

Share this article

Subscribe

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read our Privacy Policy.
Your Ad Here
Ad Size: 336x280 px

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *