भारत की शर्मनाक हार न्यूजीलैंड ने तोड़ा 36 साल का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक तरफ जहां न्यूज़ीलैंड की जीत हुई। वहीं भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 16 अक्टूबर को शुरू हुए टेस्ट क्रिकेट में भारतीय होमग्राउंड पर 36 साल बाद कोई टेस्ट मैच हराकर न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है।
पहली बार न्यूजीलैंड बड़े मार्जिन से जीता टेस्ट मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला गया। बारिश के कारण पहले दिन मैच नहीं हो पाया था, जिसके बाद 4 दिन ही खेल हो पाया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जो सबसे बड़ी भूल थी। बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम महज 46 रन पर ही ऑलआउट हो गए।
8 विकेट से हारा भारत
बारिश से प्रभावित होने से न्यूजीलैंड टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 107 रन चाहिए थी। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया को भी मैच जीतने के लिए 10 विकेट चाहिए था। मैच के आखिरी दिन शुरुआती दौर में टीम इंडिया को पहले ही ओवर में विकेट तो मिला लेकिन वो विकेट काफी नहीं था। न्यूजीलैंड दूसरे इनिंग में सिर्फ दो विकेट खोकर टार्गेट को चेज कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैन टीम 36 साल का प्यास को भी बुझा दिया।
न्यूजीलैंड जीत के हीरो रहे रचिन
न्यूज़ीलैंड की जीत के हीरो रहे भारतीय मूल के खिलाड़ी रचिन रविन्द्र। रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए पहले पारी में 134 रन और दूसरे पारी में नाबाद 39 रन की पारी खेली। इस बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए रचिन रविन्द्र को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।













